हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड धौलाकुआं उपमंडल में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान एक उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते हुए रंगे हाथ धर लिया।
उपभोक्ता ने बिजली बोर्ड की मुख्य लाइन से सीधे घर को कनेक्शन जोड़ रखा था। बोर्ड की टीम ने उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए 48 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा गया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के धौलाकुआं सब डिविजन में अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि मिश्रवाला क्षेत्र में कुछ उपभोक्ता बिजली की चोरी करते हैं।