फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनावः मतगणना का समय नजदीक आते ही यहां हाजिरी भर रहे प्रत्याशी

Wed, 13 Dec 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे नेताओं के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन करीब आते ही कई नेताओं ने देवी, देवताओं व ज्योतिषियों के दर हाजिरी भरना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नेतागण अब कागजों के आंकड़ों को छोड़कर देवी-देवताओं से प्रत्याशियों की जीत-हार का परिणाम जानकर अपने दिलों को दिलासा दे रहे हैं। मतगणना के लिए कुछ दिन शेष हैं। ज्योतिषी भी प्रत्याशियों की कुंडली देखकर उनको जमकर सब्ज बाग दिखा रहे हैं।

मजे की बता तो यह है कि चुनावी परिणाम को लेकर ज्योतिषी भी एकमत नहीं हैं। कोई ज्योतिषी अपने गणित से भाजपा को जीता रहा है, तो कोई कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पक्की बता रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनके माध्यम से पूछ रहे हार-जीत का गणित

देवताओं के गुरों के माध्यम से हार-जीत का गणित पूछ रहे हैं। देवी-देवताओं के गणित से किसी को निराशा तो किसी को आशा मिल रही है। कोई नेता देवताओं के आश्वासन से खुद की जीत पक्की मान रहा है तो कोई चुनाव में कांटे की टक्कर मान रहा है। 

अपने विधानसभा हल्कों से लेकर प्रदेश की सत्ता तक के परिणामों का गणित अब देवी-देवताओं के दरबारों से जाना जा रहा है। एक माह तक इंतजार करने के बाद अब नेताओं के लिए दो दिनों का इंतजार करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें