ठियोग के लंबीधार के पास शुक्रवार को हुए हादसे में घायल सेना एक और जवान की आईजीएमसी में मौत हो गई है। नगप्पा. बी (कर्नाटक) ने वीरवार दोपहर अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है।
घटना वाले दिन एक जवान की मौत हो गई थी। 23 अगस्त को अंबाला कैंट से शिमला के झाकड़ी के लिए फर्नीचर का सामान लेकर सेना का वाहन जा रहा था। ठियोग के लंबीधार के पास एनएच-5 में अनियंत्रित होकर सेना का वाहन 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में एक जवान की मौत हो गई थी। जबकि नगप्पा की हालत गंभीर थी। सिर पर अधिक चोट होने के बाद से ही वे आईसीयू में दाखिल थे। अस्पताल में छह दिन भर्ती रहने के बाद वीरवार को नगप्पा ने भी दम तोड़ दिया।