फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मिशन अंत्योदय उत्थान योजना से लाभान्वित होंगे एक लाख बीपीएल परिवार

Fri, 13 Mar 2020 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर
विज्ञापन

हिमाचल के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि तीन जनवरी को अधिसूचित मिशन अंत्योदय उत्थान योजना में गरीबी रेखा से नीचे चयनित परिवारों में एक लाख परिवारों का चयन कर उन्हें सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों से लाभान्वित किया जाएगा। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि एक लाख परिवारों का चयन कर लिया है।

विज्ञापन


आर्थिक स्थिति व उनकी आवश्यकताओं के लिए घर-घर जाकर सर्वे शुरू किया जा रहा है। प्रदेश के लिए गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों का निर्धारित लक्ष्य 2,82,370 है, जो दसवीं पंचवर्षीय योजना में करवाए गए बीपीएल सर्वे पर आधारित है। 31 जनवरी 2020 तक 2,61,807 परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं। जनवरी 2018 को इन परिवारों की संख्या 2,74,428 थी।

विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में आय सीमा बढ़ाने की तैयारी

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में आय सीमा को सरकार बढ़ा सकती है। विधायक विनय कुमार और आशीष बुटेल के सवाल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि आय सीमा को 35 हजार से बढ़ाकर 60 हजार करने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।

आय सीमा बढ़ाने से कितने पात्र लोग बढ़ेंगे, कितना खर्च आएगा और बजट का इंतजाम कैसे होगा। इसको लेकर मंथन किया जाएगा। विधायकों ने सरकार से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ देने के लिए आय सीमा को बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 35 हजार की आय सीमा के चलते कई पात्र इस दायरे से बाहर हो रहे हैं।

दो साल में 45 औद्योगिक इकाइयां बंद
प्रदेश में बीते दो साल के दौरान 45 औद्योगिक इकाइयां बंद हुई हैं। विधायक आशीष बुटेल के सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि एक साल के इंसेटिव पीरियड के दौरान कोई भी इकाई प्रदेश से बाहर नहीं गई। बंद हुए 45 उद्योगों में सोलन जिले में 22, सिरमौर में 20 और बिलासपुर में तीन उद्योेग हैं। नालागढ़ के दो और कालाअंब के दो उद्योगों ने करीब 43 लाख की सब्सिडी राशि का लाभ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें