फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

Thu, 17 Feb 2022 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

सैंड नाला के पास चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले में गैहरा-जौवा मार्ग पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक घायल का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज तो दूसरे का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक की पहचान विपिन कुमार (39) पुत्र भूटिया राम निवासी गांव सुलिया डाकघर गैहरा के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान बचन सिंह (33) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव नेरी डाकघर गैहरा और मदन कुमार (34) पुत्र बलदेव राम निवासी गांव जौवा डाकघर गैहरा के रूप में हुई।

विज्ञापन


ये सभी लोग बुधवार रात कार में सवार होकर जा रहे थे। गाड़ी को विपिन कुमार चला रहा था। सैंड नाला के पास चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि, सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार दुर्घटना के बाद वहां पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने घायलों को खाई से निकालने के साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद विपिन कुमार और बचन सिंह को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इससे पहले कि वे टांडा पहुंचते विपिन कुमार की बीच रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने वीरवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच कर रही है। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें