फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चलती कार पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Fri, 07 Jan 2022 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)

सार

सौरव की चंबा में नौकरी लगी थी। वह पिता के साथ ज्वाइनिंग देने जा रहा था। पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 
विज्ञापन
पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पंजपुला के पास चलती कार पर भारी-भरकम पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान  सौरव (24) पुत्र मनोहर लाल निवासी वार्ड नंबर-3 नूरपुर के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मनोहर लाल निवासी वार्ड नंबर-3 नूरपुर और सुनील कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी वार्ड नंबर-3 नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


तीनों शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कार (एचपी 38 डी-3732) में नूरपुर से चंबा की तरफ जा रहे थे। सौरव की चंबा में नौकरी लगी थी। वह पिता के साथ ज्वाइनिंग देने जा रहा था। पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल अस्पताल में जाकर घायलों के ब्यान लिए। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें