फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना महामारी से एक की मौत, 98 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/भोरंज। जिले में कोरोना संक्रमण से एक की मौत हो गई है जबकि 98 नए मामले सामने आए हैं। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत मुंडखर में एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई। 59 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। परिजन मरीज को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बलद्वाड़ा अस्पताल जिला मंडी में ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में व्यक्ति की मौत हो गई। एहतियात के तौर पर मरीज का कोविड-19 का टेस्ट हुआ, जिसमें मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल ने कोविड नियमों के तहत मृत व्यक्ति को रैप कर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों को उसके अंतिम संस्कार के लिए पीपी किट, ग्लब्ज और सैनिटाइजर इत्यादि दिया गया। परिजनों ने मुंडखर में कोरोना संक्त्रस्मित व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया है।
इस बारे में डॉ. बीएमओ भोरंज डॉ ललित कालिया ने बताया कि मुंडखर के व्यक्ति की बलद्वाड़ा अस्पताल में मौत हुई है। कोरोना जांच में व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति का कोरोना नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, जिले में मंगलवार को 98 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 371 सैंपल लिए गए, जिनमें से 98 पॉजिटिव निकले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-2 और वार्ड नंबर-10 तथा गांव सठवीं में 5-5 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर के वार्ड नंबर-8 और गांव डबरानी में 3-3 लोग संक्त्रस्मित निकले हैं। गांव नालवी, समैला, अघार क्षेत्र के गांव चैकर, नादौन के वार्ड नंबर-1, चौकी जमवालां क्षेत्र के गांव क्त्रस्स्ट, जोलसप्पड़ क्षेत्र के गांव सोरड़, फरनोल, केडीबी बड़सर, महल क्षेत्र के गांव नेरी, जिजवीं, हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 और उटप क्षेत्र के गांव कोटलू में 2-2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनके अलावा गांव बनालग, इसी क्षेत्र के गांव स्वाना, छाल उपरला, झनिक्कर, घलोट, बारीं मंदिर, टपरे, अणु, भकरेड़ी, इसी क्षेत्र के गांव बग्गी, लोहानी, झलाण, भलट, सेरी, बडितर, बलियाह, चकमोह, जंगलू, बिझड़ी, चैंतड़ा, नारा, कक्कड़ क्षेत्र के गांव सीढ़ी, जोल लंबर क्षेत्र के गांव ठलकना, लोहाखर, दड़ूही गोपालनगर, बराड़ा, झनियारा, सौर, मोहीं क्षेत्र के गांव भटेड़, वार्ड नंबर-2 सुजानपुर, धनेटा, कैरहवीं, भौर, खरवाड़, भोरंज क्षेत्र के गांव भकरेड़ी, ऊना जिले के गरीबनाथ मंदिर क्षेत्र, ननावां, हमीरपुर कालोनी और शिमला जिले के गांव चंदपुर करटोट का एक-एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें