फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Accident: डिपो का राशन लेकर जा रही जीप खाई में गिरने से चालक की मौत

Sun, 08 Oct 2023 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

गाड़ी को खाई में गिरता देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही भरमौर थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक का शव खाई से निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनाली-बतोट मार्ग पर सरकारी डिपो के लिए राशन लेकर जा रही जीप खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान याकूब (24) पुत्र गुलाम निवासी पल्यूर के रूप में हुई है। वह रविवार को दोपहर के समय सरकारी डिपो का राशन लेकर बतोट की तरफ जा रहा था। खद्दल के पास पहुंचा तो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


गाड़ी को खाई में गिरता देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही भरमौर थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक का शव खाई से निकाला। हादसे के समय गाड़ी में अन्य कोई सवार नहीं था। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी गई। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव का भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

इसके उपरांत शव परिजनों के सौंप दिया। दुर्घटना होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस इस घटना के चश्मदीदों के बयान भी कलमबद्ध करने का प्रयास कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के उपरांत ही घटना के कारणों का पता लग पाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें