फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 06 Sep 2019 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नूरपुर-लाहडू मार्ग पर बारला मोड के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा पुत्र शाम सुंदर निवासी साहिब जायदा वार्ड नंबर 4 नजदीक धोभी घाट (पठानकोट) के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान सुनील कुमार पुत्र सुदर्शन सैनी निवासी हाउस नंबर 127 वार्ड नंबर 6 नजदीक धोभी घाट (पठानकोट) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों युवक राधाष्टमी के उपलक्ष्य पर वीरवार रात को कुंजर महादेव जा रहे थे। बाइक को अभिषेक चला रहा था। जब उनकी बाइक बारला मोड के पास पहुंची तो अभिषेक का बाइक पर से नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मोटरसाइकिल को खाई में गिरता देख सड़क से जा रहे अन्य राहगीर वहां इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से खाई में पड़े दोनों युवकों को निकालकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। जबकि, सुनील कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले अस्पताल में घायल का बयान दर्ज कर घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के कारणों का जायजा लिया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में पाया गया कि हादसा बाइक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। इसलिए पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि बाइक हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें