फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर

Mon, 02 Sep 2019 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी/सांगला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लूहरी-आनी मार्ग पर सड़क हादसे में एक ही व्यक्ति की मौके पर ही मौत और एक घायल हो गया है। हादसा रविवार रात करीब एक बजे हुआ।  सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल का आनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं किन्नौर में हुए सड़क हादसे के दोनों घायलों को छोल्तू अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद शिमला रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निगाण से दो किलोमीटर दूर हरिपुर मोड़ के पास बीती रात एक पिकअप वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप में चालक गिरधारी लाल पुत्र नारायण दास गांव कडा डाकघर कमाद और गोविंद सिंह पुत्र परस राम गांव चकाली डाकघर कमाद नारकंडा से आनी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक आनी-लूहरी मार्ग के साथ नगाण से दो किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया। इस हादसे में चालक गिरधारी लाल (30 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायल गोविंद सिहं (35 वर्षीय) का आनी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देर रात को पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने घायल और शव  को खाई से निकाला। एसएचओ आनी सीआर चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल का आनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जिला किन्नौर के छोल्तू पुल के समीप सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को छोल्तू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



 वहीं किन्नौर में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार नंबर एचपी 91-4118 जंगी से शिमला की ओर जा रही थी। अचानक एनएच पांच पर उरनी जीरो प्वाइंट के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। चालक और वाहन मालिक नरैण सिंह नेगी (31) और स्नेह प्रभा (49) निवासी जंगी, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर घायल हो गए हैं। स्नेह प्रभा नरैण सिंह नेगी की रिश्ते में मासी लगती हैं। इस घटना की सूचना जेएसडब्ल्यू अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही टापरी थाना से मुख्य आरक्षी सरजू राम नेगी, मानक मुख्य आरक्षी सोमराज और आरक्षी मोहित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए छोल्तू अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद शिमला रेफर कर दिया। वहीं डीएसपी भावानगर अमर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भारतीय दंड संहिता 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें