प्रदेश के ऊना जिले में हुए दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक डोहगी निवासी अजीत कुमार किसी धार्मिक समागम में भाग लेने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।
इसी दौरान डोहगी बस स्टॉप के पास हाईवे से लिंक रोड को टर्न करते वक्त पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। अजीत कुमार और बाइक पर सवार सरकाघाट निवासी पंकज कुमार और नीतिश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया। जहां अजीत कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।