फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी मामले में विदेशी छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शोघी-मैहली बाईपास से चोरी की थी बाइक
विज्ञापन

आरोपी से दो चोरी किए बाइक भी कब्जे में लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पुलिस ने चोरी के मामले में एक विदेशी छात्र को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान अब्दुल रहमान (26) उर्फ सद्दाम हुसैन, सुडान (अफ्रीका) निवासी के तौर पर हुई है। आरोपी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक संस्थान से मेकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने आरोपी से होमगार्ड के बेटे की चोरी हुई बाइक सहित एक अन्य बाइक भी कब्जे में ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सात मार्च को शोघी-मैहली बाईपास सड़क पर दोची के पास से एक बाइक चोरी हुई थी। जिला सोलन के अर्की निवासी धर्मपाल ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद से छोटा शिमला पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। रविवार देर रात आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से दो चोरी हुई बाइक भी मिली हैं। इसमें एक होमगार्ड के बेटे की बाइक शामिल है जबकि दूसरी बाइक एपीजी विवि से चोरी हुई बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी ने शहर के एक संस्थान में वकालत की पढ़ाई भी की है। किसी काम के चलते शिमला आए था और वापसी के वक्त बाइक चुरा ली। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी हेड क्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपी से शहर में हुई अन्य चोरी मामले में भी पूछताछ की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें