फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में टीम इंडिया की जीत देखने को दर्शक बेताब

Mon, 08 Sep 2014 02:58 PM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के क्रिकेट प्रेमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की जीत देखने को बेताब हैं। उनके मुताबिक पिछले वर्ष भारतीय टीम को यहां इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी, लेकिन इस बार चाहते हैं कि भारतीय टीम यहां जीत के साथ सीरीज का समापन करे।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों में सुशील कुमार, प्रशांत वर्मा, पवन कपूर, मुनीश शर्मा, निर्दोश कौंडल, साजन चौधरी और निर्देश आदि ने कहा कि वे इस मैच को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय मैचों की शृंखला का पांचवां और आखिरी मैच 20 अक्तूबर को खेला जाना है।

वे चाहते हैं कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले वर्ष इंग्लैंड से मिली हार का दाग धोने के इरादे से उतरे। उनका कहना है कि धर्मशाला स्टेडियम को दूसरी बार एस दिवसीय मैच की मेजबानी मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


दूसरी बार मिली मेजबानी
लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को वन-डे मैच की मेजबानी मिली है। पिछले वर्ष इस मैदान पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया था। बीसीसीआई ने इस बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए छोटे शहरों को मौका दिया है।

अक्तूबर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाली शृंखला के पांच में से चार मैच छोटे शहरों में होंगे। पहला मैच 8 अक्तूबर को कोच्चि, दूसरा 11 को विशाखापटनम, तीसरा 14 को कट्टक, 17 को कोलकाता और 20 अक्तूबर को धर्मशाला के स्टेडियम में होगा। कोलकाता को छोड़कर चारों अन्य शहर छोटे हैं, जहां वन डे मैच होंगे।

बीसीसीआई की ओर से धर्मशाला को वन-डे मैच की मेजबानी देना आने वाले समय में प्रदेश क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत हैं। मैच की मेजबानी मिलने से दो फायदे होंगे। एक तो छोटे शहरों में क्रिकेट प्रमोट होगा और दूसरा पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
- अनुराग ठाकुर, संयुक्त सचिव, बीसीसीआई

बीसीसीआई अब क्रिकेट को छोटे शहरों में प्रमोट करने पर ध्यान दे रही है। छोटे शहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों की मेजबानी का ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

- सुनील चौहान ग्राउंड और पिच कमेटी सदस्य, बीसीसीआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें