फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: विजयदशमी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में किया कन्या पूजन

Tue, 24 Oct 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)/हमीरपुर

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्रों के समापन के बाद मंगलवार को दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। पुजारी प्रशांत शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में किया कन्या पूजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में विजयदशमी और अपने जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। पुजारी प्रशांत शर्मा ने उनसे पूजा-अर्चना करवाई। उनके साथ ज्वालामुखी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय खट्टा, ज्योति शंकर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनीषा शर्मा, गणेश शर्मा, नितिन वर्मा, रामस्वरूप शास्त्री, उमेश और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने मंदिर में जन्मदिवस के अवसर पर कन्या पूजन भी किया।

विज्ञापन


इस दौरान वह कुछ समय के लिए मंदिर में रुके और बीजेपी के नेताओं से फीडबैक भी लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विजयदशमी अच्छाई की बुराई पर जीत है, झूठ की सच्चाई पर जीत है। इससे प्रेरणा लेकर हम सब आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ज्वाला देवी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी, नैना देवी सभी देवियां हैं। इन सभी का हम सब पर आशीर्वाद बना रहे।

कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को पार्टी से निकाला : अनुराग
केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को अपने घर पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम किया है। साढ़े 13 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर निकले। कांग्रेस की सरकार में ज्यादा लोग गरीब हुए हैं और डाॅ. भीमराव आंबेडकर को पार्टी से निकाला गया। पंडित नेहरू ने चुनाव में चुन-चुन कर हराने का काम किया था। वहीं इतिहास को देखा जाए तो आंबेडकर को कांग्रेस सरकार ने भारत रतन तक नहीं दिया। यह सब तब मिला जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में नहीं थी। कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच स्थानों पर आंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ बनाए और अनुसूचित जाति के लिए बजट में ज्यादा बढ़ोतरी की है। मउआ मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और ऐसी जानकारियां जो संसद से जुड़ी हों या फिर जिस के कारण किसी भी तरह का संकट खड़ा हो सकता है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भ्रष्टाचार का मामला भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और उचित कार्रवाई होगी। सियाचिन में शहीद हुए अग्निवीर पर कांग्रेस की ओर से सुविधाएं न मिलने के बयानों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब कोई तथ्य सामने आए तो कांग्रेस का चेहरा हर बार बेनकाब होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेना के नाम पर किस तरह राजनीति करती है, यह एक बार फिर पता चला है। कांग्रेस ने सैनिकों को मिलने वाले लड़ाकू विमान हों या फिर हथियार हों, इन सब में दलाली खाने का काम किया है। नेहरू के कार्यकाल में जीप घोटाले से लेकर राजीव गांधी के बोफोर्स घोटाले से लेकर सबरीन घोटाला, अगस्तम घोटाला कांग्रेस का नजर आता है। मोदी सरकार ने सेना के साथ हर वक्त खड़े रहने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की दी बधाई
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें