जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर उपचार के लिए लाया गया। जहां पुलिस अधिकारियों के अलावा उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल भी पहुंचे और उन्होंने घायलों से बातचीत की।
एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल आकिब और सुफियान को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मुहम्मद जैन, हुजाफिया निवासी अजमेरी गेट दिल्ली, जैद, काजल, रमसा, बुरहान मुविन, इलिमा, सुफियान निवासी नई दिल्ली, आयरा हाशमी, मुहम्मद आरम, ओसामा आसरी,आकिब, सरहा निवासी दिल्ली 6, मुसा निवासी शहजाद बाग, दीक्षा सिंह निवासी रोहिनी दिल्ली, सुहैल निवासी सुंदरी नगर दिल्ली, अरहाम निवसी सदर बाजार दिल्ली, गगन सिंह जैन कॉलोनी दिल्ली के रहने वाले हैं।