फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ओमप्रकाश ने बनाई सोलर टोपी, गर्मी पर चलेगा पंखा, रात को जलेगी लाइट

Thu, 25 Jun 2020 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
हाईटेक सोलर इलेक्ट्रिक टोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हृदय रोग से ग्रस्त होने के कारण बीच में ही पढ़ाई को अलविदा करने वाले ओमप्रकाश ने हिमाचली टोपी को नया रूप दे दिया। उन्होंने हाईटेक सोलर इलेक्ट्रिक टोपी तैयार कर दी। टोपी भी ऐसी जिसमें गर्मी से राहत देने के लिए फंखे के साथ डिजिटल लाइट लगाई गई है। ये टोपी लोगों के बीच में चर्चा का भी विषय बन गई है। देश और विदेश में प्रसिद्ध हिमाचली टोपी पहनना प्रदेश के लोगों की शान है। लेकिन गर्मियों में टोपी पहना बहुत ही दिक्कतों भरा रहता है।

विज्ञापन


ऐसे में गर्मी पड़ने से टोपी को बार-बार सिर से हटाना पड़ता है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए ओमप्रकाश के मन में ऐसी टोपी तैयार करने का विचार आया, जिसे भीषण गर्मी पड़ने पर भी पहना जा सके।  उन्होंने ऐसी अदभुत टोपी तैयार की, जिसे पंखा चलाकर ठंडा किया जाता है। यही नहीं टोपी में लगे फूलों में एलईडी लाइट भी लगाई गई है। इससे रात के समय टोपी एलईडी की कई तरह की लाइटों से भी जगमगाती है।

टोपी में लगाया गया ये सिस्टम सोलर से चलता है। टोपी के ऊपर सोलर प्लेट लगाई गई है। इस के नीचे टोपी को ठंडा करने के लिए पंखा लगा है। ऐसे में दिल में कुछ करने का जुनून हो तो सफलता जरूर कदम चूमती है। परिस्थितियां भी ऐसे लोगों की पैरों में बेड़ियां नहीं पहना सकती है। ऐसा ही एक चमत्कार करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत सोरता के टिकर गांव के ओमप्रकाश ने कर दिखाया है।
विज्ञापन


जिंदगी में कुछ अलग करने की चाह के बीच दिल के रोग से ग्रसित ओमप्रकाश को प्लस टू में ही पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ा था। हालांकि इस दौरान उनका सिलेक्शन आईटीआई में भी हो गया था। लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था। ओमप्रकाश ने भी दिल के रोग को दिल से न लगाकर कुदरत के इस फैसले का स्वीकार किया। उन्होंने घर में बेकार समझकर फैंके गए इलेक्ट्रॉनिक्स के पार्ट को एकत्रित करना शुरू किया और घर बैठे ही चमत्कार कर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें