विदेश भ्रमण से लौटी है यह महिला, देरी से मिली रिपोर्ट, महिला अभी हो चुकी है पूरी तरह स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला में वीरवार को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट मिल चुकी है। हालांकि महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है।
बताया जा रहा है कि यह महिला दिसंबर माह में विदेश से लौटी थी। 57 वर्षीय यह महिला न्यू शिमला में रहती है। महिला का 24 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन के लिए सैंपल (जिनोम सिकुएनसिंग) जांच के लिए भेजा था। लेकिन रिपोर्ट अब मिली है। महिला क्वारंटीन की अवधि भी पूरी कर चुकी है तथा पूरी तरह स्वस्थ है। इसलिए स्वास्थ्य महकमा इस मामले पर गंभीर नहीं है। रोजाना सैकड़ों की तादाद में मामले आ रहे हैं तो ऐसे में जिला के आला अधिकारी भी इसको लेकर चिंतित नहीं है। विभाग ने पहले ही निर्देश दे रखे हैं कि विदेश से लौटने वालों को हर हाल में क्वारंटीन किया जाए और उनके सैंपल लिए जाएं।