फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के रोपा गांव में कमरे में सो रही बुजुर्ग जिंदा जली

Mon, 09 Mar 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किन्नौर जिले के रोपा गांव में हनुमान मंदिर के समीप रविवार देर रात करीब तीन बजे दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इसमें एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 3 बजे रोपा निवासी सोनममणी नेगी के लकड़ी के दो मंजिला घर में अचानक आग लग गई। घर से धुआं उठता देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन


आग इतनी भयानक थी कि दो मंजिला भवन का एक कमरा पूरी तरह से राख हो गया। उस वक्त घर में सो रही 70 वर्षीय महिला सोनम मणी की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसआई पूह अनिल शर्मा की अगुवाई में मुख्य आरक्षी कर्ण नेगी, आरक्षी दीपक, महिला आरक्षी कृष्णा और मानक मुख्य आरक्षी उमा डंडुप की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से अन्य पांच कमरे जलने से बचा लिए गए।

उधर, एडीएम पूह अश्वनी कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। प्रारंभिक जांच में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। एसपी एसआर राणा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें