फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे के ढेर में मिले पौने दो लाख रुपये, सफाई अभियान के दौरान सामने आया मामला

Fri, 13 Oct 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के करीब 11 महीने बाद भी पुराने नोटों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामले में मशोबरा में कचरे के ढेर से पौने दो लाख के पुराने नोट मिले।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक सफाई अभियान के दौरान मशोबरा स्कूल के बच्चों को यह पुराने नोट कचरा उठाते वक्त मिले।  मशोबरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारे नोटों को अपने कब्जे में लिया। 

दरअसल वीरवार को मशोबरा स्कूल में एनएसएस इकाई के वालंटियर वायु सेना से सेवानिवृत्त कमांडर मनोहर शर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने मशोबरा से करीब 600 मीटर दूरी पर भेखलटी रोड के किनारे पड़े कचरे के ढेर को साफ करने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 और 1000 के ज्यादा नोट

बच्चे जैसे ही कचरा साफ करने के लिए नाले में गए, उन्हें ढेर के बीच से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट मिले। बच्चों को मिले इन पुराने नोटों में 1000 रुपये के 78 और 500 के 200 नोट थे। 500 का एक नोट दो टुकड़ों में फटा हुआ था। विद्यार्थियों ने नोटों के बारे में मनोहर शर्मा को बताया और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें