फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदर्शनी में पुरानी इमारतें बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी
विज्ञापन

में फोटोग्राफी और आर्ट प्रदर्शनी शुरू
चित्रों के माध्यम से दिखाई है पहाड़ की संस्कृति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल आर्ट्स की ओर से फोटोग्राफी और आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 50 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक के चित्र उपलब्ध हैं।

भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से लगाई इस प्रदर्शनी में शिमला के नौ युवाओं के बनाए चित्र प्रदर्शित किए हैं। इसमें शिमला की पुरानी इमारतें, पहाड़ी लोगों का रहन सहन, बर्फ से ढकी वादियां, प्राकृतिक सौंदर्य सहित अन्य कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है। इसके अलावा हाथों से तैयार की मोमबत्ती, साबुन और क्रोसिये से तैयार सामान भी रखा है। इसमें छोटे पोस्ट कार्ड रखे हैैं जिनकी कीमत 50 रुपये से शुरू है। प्रदर्शनी में विदेशी सैलानियों ने खूब खरीददारी की। चित्रकार वरुण चौधरी ने बताया कि मोजैक, फोटोग्राफी और आर्ट प्रदर्शनी को दूसरी बार आयोजित किया है। बीते साल कला प्रेमियों की ओर से इस प्रदर्शनी को काफी सराहना मिली थी। प्रदर्शनी से शिमला सहित प्रदेशभर के कलाकारों को अपनी कला एवं संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने के लिए मंच मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिट आर्ट्स शिमला के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। युवा चित्रकार अंशुल श्याम, डिजिटल एवं स्केच आर्टिस्ट यशवंत कुमार, पूरन थापा, मोनिका, अक्षिता औस्टा की कलाकृतियों के साथ शिमला के युवा फोटोग्राफर वरुण चौधरी, अमन परहेट, विनीत शर्मा और विपुल वर्मा की तस्वीरें प्रदर्शित की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें