पीजी कॉलेज रामपुर के एनसीसी कैडेट ओजस्वी शर्मा ने एनसीसी सीनियर डिविजन (आर्मी) में ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट गोल्ड मेडल हासिल किया है।
कॉलेज प्राचार्य डा. एसबी नेगी और लेफ्टिनेंट संदीप ठाकुर ने बताया कि ओजस्वी ने ऑल इंडिया बेस्ट एनसीसी कैडेट के खिताब पर कब्जा किया है। ओजस्वी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया।
इसी दौरान उन्हें ऑल इंडिया बेस्ट एनसीसी कैडेट का अवार्ड अपने नाम किया। इस परेड में कॉलेज की दो सगी बहनों शबनम और शिवानी ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि इन कैडेटों को चंडीगढ़ में सम्मानित किया जाएगा।
इससे पहले रामपुर महाविद्यालय के तेज राम पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले चुके हैं। छात्रों की इस उपलब्धि के लिए कॉलेज प्रशासन ने थ्री एचपी एनसीसी कंपनी रामपुर के अफसरों और कर्मचारियों को भी बधाई दी है।