फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फील्ड में उतारे अधिकारी, एक ही दिन में 90 सड़कें कीं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानों को राहत, मंडी तक पहुंचेगा सेब
विज्ञापन

डीसी के निर्देश पर लिया काम का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी टीमें फील्ड में उतार दी हैं। भूस्खलन के कारण बंद पड़ी सड़कों की बहाली के लिए शनिवार को सभी एसडीएम फील्ड में उतरे और काम का जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रशासन ने शनिवार को एक ही दिन के भीतर 90 संपर्क सड़कें बहाल करने का दावा किया है। इससे बागवानों को अपना सेब मंडी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को जिला में 242 संपर्क सड़कें बंद थीं। अब शनिवार शाम तक 152 संपर्क सड़कें बंद हैं। इनकी बहाली का कार्य भी तेज करने को कहा गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले में सेब की फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी है। बागवान सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने को लेकर काफी चिंतित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बाद भी प्रशासन की पूरी मशीनरी संपर्क सड़कों को खोलने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शनिवार को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले बाधित मार्गों की बहाली के लिए चल रहे कामों का निरीक्षण करेंगे। इसके चलते सभी उपमंडल अधिकारी फील्ड में उतरे। उपायुक्त ने कहा कि मौसम लगातार खराब रह रहा है। ऐसे में बाधित सड़कों की बहाली को लेकर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन फील्ड स्टाफ दिन रात मार्गों को खोलने के लिए कार्य कर रहा है। प्रशासन ने सभी प्रभावित मार्गों की बहाली के लिए सरकारी और निजी मशीनरी की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें