तमिलनाडू के पीरुचमागोड़ एरोड़ में जारी 62वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप महिला व पुरुष वर्ग में हिमाचल ने अपना जीत का अभियान शुरू कर दिया है।
हिमाचल अपना पहला लीग मुकाबला राजस्थान से 37-35 से हार गया, लेकिन दूसरे मुकाबले में हिमाचल के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आसाम को 50-27 से हराया।
यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव नंदलाल ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में हिमाचल का अगला मुकाबला विदर्भ से होगा।
महिला वर्ग में हिमाचल ने बिहार को 25-17 से हराया तथा दूसरे मुकाबले में हिमाचल ने तेलंगाना को 35-12 से हराया। लीग मुकाबलों में तीन मुकाबले जीतने होंगे। इसके बाद क्वाटर फाइनल में पहुंचेंगे।
हिमाचल की धमाकेदार जीत पर जिला एच्योर कबड्डी संघ के चेयरमैन टेक चंद शर्मा, प्रधान श्याम लाल ठाकुर और महासचिव हर्ष ठाकुर ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस मर्तबा राष्ट्रीय चैपियनशिप में हिमाचल हर हाल में ट्रॉफी जीतेगा।