फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में रोज दिलाई जाएगी नशे के खिलाफ शपथ

Sat, 17 Nov 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब नियमित प्रतिज्ञा के अलावा नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई जाएगी। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने यह योजना तैयार की है। शपथ के तहत पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति भी बच्चों को पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूलों में जल्द ही यह नई व्यवस्था शुरू होगी।

विज्ञापन


वीरवार शाम को राज्य सचिवालय में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और समग्र शिक्षा अभियान के निदेशक सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार अब बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लाक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कूलों और विद्यार्थियों का चयन करेगी। अव्वल रहने वाले स्कूलों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों और विद्यार्थियों के चयन के लिए विभाग विभिन्न मापदंड तय करेगा। इन पर खरा उतरने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखंड शिक्षा ज्योति की सीएम आफिस करेगा मानीटरिंग

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शुरू की गई अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना की अब मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं मानीटरिंग करेगा। शिक्षा सचिव का कार्यालय इस योजना के विस्तारीकरण पर काम करेगा। योजना को प्रदेश भर में शुरू करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा।

शिक्षकों के प्रशिक्षण होंगे कम, पढ़ाने पर रहेगा ज्यादा जोर
शिक्षा विभाग अब शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी कम करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई शिक्षकों ने विभाग को अवगत कराया गया है कि प्रशिक्षण काफी ज्यादा हो गए हैं। इन कार्यक्रमों में समय भी बहुत व्यर्थ हो रहा है। ऐसे में प्रशिक्षण की जगह पढ़ाने पर जोर देना चाहिए। इसके चलते सरकार ने प्रशिक्षण कम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें