फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ओकओवर-मरीना सड़क बंद केएनएच सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के बीच फंसीं रही गर्भवती महिलाएं
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मौके पर लिया डक्ट के कार्य का जायजा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड पर ओकओवर-मरीना सड़क पर दूसरे चरण के डक्ट का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने ओकओवर के पास सड़क की खुदाई कर डक्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डक्ट निर्माण के चलते मालरोड पर मरीना चौक से ओकओवर तक की सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी है। केएनएच सड़क से होकर शनिवार से वाहनों आवाजाही हाईकोर्ट की तरफ हो रही है। इसके चलते यहां दिन भर जाम भी लगता रहा। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लेकर आ रही गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी शनिवार को मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चरणबद्ध तरीके से इस काम को किया जाए ताकि जनता को परेशानी न हो। साथ ही काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। अगले एक महीने के भीतर मालरोड पर ओकओवर से मरीना चौक तक करीब 150 मीटर लंबे डक्ट का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद मरीना चौक से शिमला क्लब तक की सड़क पर डक्ट का काम शुरू होगा। डक्ट के बनने से मालरोड पर बिजली तारों, पेयजल लाइनों, केबल आदि का जंजाल नहीं दिखेगा। इन्हें डक्ट के अंदर से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें