शिमला। शहर के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को भगवान शिव की पूजा का महत्व बताया। कथावाचक पंडित मुरली मनोहर शास्त्री ने बताया कि शिव पूजा का महत्व व्यक्ति की मनोकामनाओं को पूरा करना, सुख-समृद्धि लाना और कष्टों से मुक्ति पाना है। यह पूजा आर्थिक स्थिति सुधारने, शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक मानी जाती है। इसके अतिरिक्त, शिव पूजा आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी महत्वपूर्ण है। संवाद