फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए नर्सों ने किया डांस

Sun, 30 May 2021 02:05 AM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर पांवटा साहिब के कोविड वार्ड में नर्सिंग स्टाफ संक्रमितों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं। मई के प्रथम सप्ताह से निजी अस्पताल में कोविड सेंटर शुरू हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल में नर्सों ने किया डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर पांवटा साहिब के कोविड वार्ड में नर्सिंग स्टाफ संक्रमितों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं। पीपीई किट पहनकर नर्सों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला मरीज भी बेड पर डांस कर तनाव भगाने की प्रयास करती नजर आ रही हैं। पांवटा उपमंडल के निजी जेसी जुनेजा अस्पताल के कोविड वार्ड की मुख्य नर्स दीपिका ने बताया कि महिला संक्रमितों समेत कई मरीज तनाव में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


उपचार के साथ मरीजों का तनाव दूर करने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अन्य नर्सों के साथ पीपीई किट पहनकर डांस किया। महिला मरीज ने भी डांस और म्यूजिक का जमकर लुत्फ लिया। इससे आईसीयू रूम का माहौल बदल गया।। मई के प्रथम सप्ताह से निजी अस्पताल में कोविड सेंटर शुरू हुआ है। अब तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते 35 संक्रमित ठीक हो चुके व 12 उपचाराधीन हैं।

तनावमुक्त रहें संक्रमित मरीज : डॉ. देओल
बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने कोविड मरीजों को सलाह दी है कि वे खुद को दबाव और तनाव से दूर रखें। निजी अस्पताल जेसी जुनेजा में नर्सिंग स्टाफ का संक्रमित के साथ डांस करके तनावमुक्त माहौल तैयार करने के प्रयास बेहतर है। ऐसा करने से मरीजों और स्टाफ के बीच गहरा संबंध भी स्थापित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें