फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व वन विभाग के संयुक्त अभियान के चलते नूरपुर वन मंडल के तहत पड़ने वाले जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने वाले चार वन काटुओं को दबोचने में सफलता मिली है।
विज्ञापन


बुधवार की रात को कंडवाल पुलिस चौकी के तहत मलोट वन परिक्षेत्र में ढलियाना के जंगल में खैर के नौ पेड़ काटने वाले वन काटुओं की नूरपुर पुलिस पिछले दो दिन से पूरी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस मामले में कंडवाल पुलिस चौकी में भादसं की धारा 379 व वन अधिनियमम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सीमांत इलाके में भारी धुंध व कोहरे के बावजूद ढलियाना वन परिक्षेत्र के फोरेस्ट गार्ड अजय लगवाल की मुस्तैदी के चलते पुलिस को उस टाटा सूमो एचपी 21 ए 3333 का पता लगा, जिसमें खैर के पेड़ों के मोछे लाद कर जंगल से रातोंरात गायब किए गए थे।
विज्ञापन


वन विभाग व पुलिस का एक संयुक्त आप्रेशन चलाया गया। डीएसपी मनोज जोशी ने पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में टाटा सूमो को जब्त कर वाहन के चालक अंकुश निवासी मलोट को गिरफ्तार किया। अंकुश को शुक्रवार को न्यायालय पेश किया गया व न्यायालय ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पुछताछ की व जंगल से अवैध रुप से खैर के पेड़ काटने के तीन अन्य आरोपियों के नाम चिहिंत किए।

शुक्रवार को पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों सुभाष सिंह निवासी राजा खासा और ज्ञान चंद व रिंकू शर्मा निवासी इंदपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

इन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है। मलोट के जंगल से काटे गए खैर के मौछों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें