फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनडीआरएफ की मदद से मिली आनी के गुमशुदा व्यापारी की गाड़ी की नंबर प्लेट

Fri, 15 Sep 2023 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

पांच दिन से लापता आनी के आभूषण व्यापारी की गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस स्थान पर यह प्लेट मिली, पुलिस ने लोकेशन के आधार पर इस क्षेत्र का रूटमैप तैयार किया है। 
विज्ञापन
गुमशुदा व्यापारी की गाड़ी की नंबर प्लेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले पांच दिन से लापता आनी के आभूषण व्यापारी की गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस स्थान पर यह प्लेट मिली, पुलिस ने लोकेशन के आधार पर इस क्षेत्र का रूटमैप तैयार किया है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि कुमारसैन एसडीएम की मदद से बीते रोज लूहरी-सुन्नी सड़क पर नाज पुल के समीप बडु नामक स्थान पर चिह्नित स्पॉट को सर्च करने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई।

विज्ञापन


बीते दो दिन से इस क्षेत्र की जांच करने के बाद जब शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ढांक से नीचे उतरी तो व्यापारी की गाड़ी की नंबर प्लेट मिली, जो ढांक में लटकी हुई पाई गई। जिसे उन्होंने कहा कि गाड़ी की नंबर प्लेट जिस स्थान पर मिली है, वहां सड़क पर टायर स्किड के निशान भी पाए गए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलु को गंभीरता से देखते हुए इस मामले की जांच कर रही है। तकनीकी तौर पर टॉवर लोकेशन और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें