फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला रेल ट्रैक पर बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की संख्या, सैलानियों को मिलेगी सुविधा

Thu, 28 Nov 2019 12:39 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। टूरिस्ट सीजन के दौरान सैलानियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस अतिरिक्त ट्रेनें कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेंगी।

विज्ञापन


बुधवार को शिमला रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन पीके कृष्णादास और सदस्य अमरेश रॉय ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह समिति के सभी सदस्यों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने समिति के सदस्यों के समक्ष कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों को अपग्रेड करने की इच्छा जताई। राज्यपाल ने समिति को बताया कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी इसे लेकर चर्चा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीम इंजन की ट्रेन में सफर कर चुके हैं पीयूष गोयल

समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर टूरिस्ट सीजन के दौरान अतिरिक्त गाड़ियों के संचालन, मौजूदा गाड़ियों को अपग्रेड करने और सुविधाएं बढ़ाने का मामला रेलवे बोर्ड की बैठक में उठाया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही इसे लेकर चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल बीते साल जून में स्टीम इंजन की ट्रेन में कैथलीघाट से शिमला तक सफर कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रेल अधिकारियों को कालका-शिमला ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रेलवे ने गाड़ियों की स्पीड बढ़ाने के कई सफल ट्रॉयल भी किए। हालांकि, अभी तक बढ़ी स्पीड पर गाड़ियों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें