जगदीश वर्मा ने बागवानी के महत्व पर छात्रों को जानकारी दी और बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। शिविर में विद्यालय के 50 उत्साही स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बेगराम पाल, शैला भट्ट, अनिता कंवर, विजय कुमार शर्मा, दीपक कायथ और नंदलाल शर्मा ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। यह शिविर 8 नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगा। उपप्रधानाचार्या वंदना कपरेट ने स्वयंसेवियों से अनुशासन में रहने और शिविर के उद्देश्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर छात्रों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के बाद छात्रों ने सफाई अभियान को लेकर रैली भी निकाली गई। ब्यूरो