शिमला। सीनियर सेकंडरी स्कूल खलग में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल हरदेव सिंह ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की।
इस मौके पर ग्राम पंचायत धमून के प्रधान रामदयाल सिंह ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष कुश ठाकुर, सदस्य मनोहर ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी नीरा मेहता और टीएस नेगी भी मौजूद रहे। एनएसएस के इस कैंप में कुल 17 छात्राओं और 33 छात्रों ने हिस्सा लिया।
इन स्वयंसेवियों ने इस शिविर के दौरान गोद लिए गए क्षेत्र में सफाई की और पौधारोपण किया। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया। बौद्घिक सत्र के दौरान प्रिंसिपल हरदेव सिंह ने सभी छात्रों को अच्छा करिअर बनाने के टिप्स दिए।
नीरा मेहता ने कानून व्यवस्था और टीएस नेगी ने यौवन अवस्था में जीवन कौशल के बारे में जानकारी दी। समापन अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।