फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो सड़क पर उतरेंगे एनपीएस कर्मचारी

Sat, 03 Jul 2021 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

संयुक्त मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि पेंशन लागू न हुई तो 15 जुलाई को अधिकारों की रक्षा के लिए गलत नीतियों का बहिष्कार करो अभियान चलेगा और एनपीएस कर्मी सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विरोध(शिमला) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि पूरे देश के लाखों एनपीएस कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद कर चुके हैं। इसका सबूत 30 जून को 14 लाख से ऊपर ट्वीट कर सरकार को दे चुके हैं। अब मोर्चा 15 जुलाई के दिन प्रदेश में एक तरफ ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण शुद्ध बनाओ’ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेगा, वहीं सरकार से अंतिम बार पूछा जाएगा कि वे कर्मचारियों की पेंशन वापस करेंगे या नहीं। यह अंतिम प्रयास होगा।

विज्ञापन


सरकार ने ट्विटर अभियानों और एनपीएस कर्मियों के हर प्रयास को नकार दिया है। संयुक्त मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्रदेश के सभी एनपीएस कर्मियों की तरफ से कहा है कि जनप्रतिनिधि जिस पेंशन को खुद लेते हैं, कर्मचारियों के लिए वही पेंशन लागू न हुई तो 15 जुलाई को अधिकारों की रक्षा के लिए गलत नीतियों का बहिष्कार करो अभियान चलेगा और एनपीएस कर्मी सड़कों पर उतरेंगे। कहा कि एनपीएस कर्मियों की आने वाले समय में प्रदेश सरकार ने सुध न ली तो प्रदेश सरकार कभी न खत्म होने वाले एक बड़े आंदोलन को झेलने के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें