फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sainik School Exam: सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए अब 5 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 02 Dec 2022 01:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ली जाने वाली आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2023 के लिए पात्र छात्र-छात्राएं अब पांच दिसंबर शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 8 जनवरी को होगी। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ली जाने वाली आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2023 के लिए पात्र छात्र-छात्राएं अब 5 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन (नौसेना) मनोज कुमार महावर ने कहा कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों को वेब पोर्टल एआईएसएसईई डॉट एनटीए डॉट एनआईसी डॉट एसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2023 को 10 और 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें