फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अब रात के समय एक कॉल पर महिलाओं को मिलेगी वाहन सुविधा

Thu, 20 Feb 2025 12:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की हजारों महिलाओं को अब रात के समय शहर में आवाजाही करने के लिए टैक्सी या बस आने का इंतजार नहींकरना पड़ेगा। महिलाओं के लिए शहर में रात के समय स्पेशल वाहन सेवा शुरू होने जा रही है। महिलाएं एक कॉल पर इसकी सुविधा प्राप्त कर पाएंगी।  खास बात यह है कि महिला चालक ही शहर में यह वाहन चलाएंगी। इस तरह महिलाओं को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। पहले दो महीने महिलाओं को यह सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। इसके बाद सस्ती किराया दरें तय की जाएंगी। द सोसायटी फॉर कनेक्टिव लाइव संस्था नगर निगम के साथ मिलकर महिलाओं को यह सुविधा देने जा रही है। महिलाओं के लिए इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला शिमला प्रदेश का पहला शहर होगा। इस वाहन सेवा का पहला ट्रायल गुरुवार को हुआ। शुरुआत में पांच सीट वाले दो वाहन चलाए जा रहे हैं। महिलाओं को वाहन की यह सुविधा रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक दी जाएगी। यदि कोई महिला रात को कहीं फंस जाती है या उन्हें घर जाने के लिए कोई भी बस नहीं मिल रही हो तो वह इस वाहन सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल की उम्र तक के बच्चे भी होंगे मान्य : बिमला
चौहान ने कहा कि शहर की महिलाओं को सुरक्षित यात्रा की सुविधा देने के लिए संस्था के साथ बात हुई है। शहर में इस सेवा के शुरू होने से हजारों महिलाओं को लाभ होगा। संस्था की अध्यक्ष बिमला ठाकुर ने बताया कि संस्था की ओर से शर्त रखी गई है कि यह केवल महिलाओं को ही मिलेगी। यदि महिला के साथ कोई पुरुष है तो उसे वाहन सुविधा नहीं मिलेगी। यदि उसके साथ दस साल का बेटा है तो उसे वाहन में सफर की छूट रहेगी। वाहन बुक करने के लिए महिलाएं 9418956561 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। मुहिम में नगर निगम भी साथ है। साथ ही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक शिमला को भी इस बारे में पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें