फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब विदेश में भी अपने बनाए उत्पाद बेच सकेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में काम कर रहे 5500 स्वयं सहायता समूहों को विदेश में उत्पाद बेचने में जिला प्रशासन करेगा मदद
विज्ञापन

एक्सपोर्ट प्रमोशन समिति की बैठक में लिया गया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के स्वयं सहायता समूह अब अपने तैयार किए गए उत्पाद विदेशों में भी बेच सकेंगे। इसमें शिमला जिला प्रशासन समूहों की मदद करेगा। जिला शिमला में करीब 5500 स्वयं सहायता समूह पंजीकृत हैं। इनसे करीब 32 हजार परिवार जुड़े हुए हैं।

सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय एक्सपोर्ट प्रमोशन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। जिले में सैकड़ों स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। ये हिमईरा के माध्यम से देशभर में अपने उत्पादों को बेच रहे हैं। अन्य देशों में उत्पाद बिक्री को लेकर अभी किसी भी स्वयं सहायता समूह ने पंजीकरण नहीं करवाया है। केंद्र सरकार की एक्सपोर्ट काउंसिल विभिन्न उत्पादों के निर्यात के लिए बढ़ावा देने के लिए काम करती है। इसके माध्यम से निर्यातकों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और बाजार की जानकारी मुहैया करवाई जाती है। इसमें निर्यातक का निर्धारित विभिन्न औपचारिकताओं को लेकर पहले पंजीकरण होता है।
विज्ञापन

फिर एक्सपोर्ट काउंसिल सर्टिफिकेट मुहैया होता है। इसके बाद निर्यातक अपने उत्पाद को देश से बाहर बेच सकता है। उपायुक्त ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और हर्बल उत्पाद बनाकर महिलाओं को घरद्वार पर ही रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय उत्पादों की पैकिंग, लेबलिंग, ब्रांडिंग आदि पर काम कर रहा है। जल्द ही अब स्वयं सहायता समूहों को एक्सपोर्ट काउंसिल में पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में एक्सपोर्ट प्रमोशन को लेकर आ रही चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर जिला महाप्रबंधक जीआईसी मेजर संजय कंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




यह हैं प्रमुख स्थानीय उत्पाद
जिला शिमला में करीब 5500 स्वयं सहायता समूह अचार, चटनी, जैम, दाल, लाल चावल, शहद, मसालों, सेब की बर्फी, जौ का आटा, चीड़ के पत्तों के उत्पाद, जूट के बैग, स्टफ टायॅज, शाॅल, गर्म कपड़े और बुनाई से बने उत्पाद आदि तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें