फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भराड़ी में में रामायण पर आधारित प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भराड़ी बस्ती क्षेत्र में सोमवार को सम्मेलन समिति भराड़ी की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा दी गई वंदेमातरम, रामायण और महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक मंचन की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता निधि ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वयं का भाव, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य बोध जैसे विषयों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि संस्कारवान और जागरूक नागरिक ही राष्ट्र को सशक्त दिशा प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरुण गणेश शुक्ला ने शिरकत की। समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश ने कहा कि आज विश्व भारत का अनुसरण कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा। इस दौरान प्रोमिला की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर नगर संघ चालक उधम, नगर संयुक्त प्रचारक अभिषेक, शिमला विभाग विमर्श प्रमुख एवं हिन्दू सम्मेलन संयोजक अनुज पंत और नगर कार्यवाह अशोक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें