फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधा: अब सरकारी राशन डिपुओं में मिलेगा दो और पांच किलो का एलपीजी सिलिंडर

Wed, 30 Mar 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

सरकारी राशन डिपुओं में उन्हें दो और पांच किलो के मिनी गैस सिलिंडर बिना पंजीकरण मुहैया करवाए जाएंगे। पर्यटन नगरी मनाली में इसकी शुरुआत हो गई है। पांच किलो का नया सिलिंडर लगभग 1600 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
मनाली में मिनी एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति शुरू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आकर कार्य करने वाले कामगारों, मजदूरों और अन्य लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब रसोई गैस सिलिंडर के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकारी राशन डिपुओं में उन्हें दो और पांच किलो के मिनी गैस सिलिंडर बिना पंजीकरण मुहैया करवाए जाएंगे। पर्यटन नगरी मनाली में इसकी शुरुआत हो गई है। पांच किलो का नया सिलिंडर लगभग 1600 रुपये में मिलेगा। पुराना मिनी सिलिंडर करीब 600 रुपये में रिफिल किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में सस्ते मूल्य की दुकानों (डिपो) में मिनी सिलिंडर मुहैया करवाने को लेकर सरकार और गैस कंपनियों के बीच करार हुआ है। इसी के तहत डिपुओं में गैस सिलिंडर पहुंचने शुरू हो गए हैं। मनाली शहर के डिपो में एचपी गैस ने डिपुओं में छोटे सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी है। एचपी गैस के डीजीएम अजय भारद्वाज ने इसका शुभारंभ किया। एरिया सेल्स मैनेजर सुनील कुमार, एसपीएमसी के वायस चेयरमैन राम सिंह, मनाली के गैस वितरक धर्मवीर, दुर्गादास और मार्केटिंग मैनेजर विशाल मेहरा मौजूद रहे। 

ट्रैकिंग पर जाने वालों को मिलेगी सहूलियत
पर्यटन स्थलों में ट्रैकिंग पर जाने वालों के लिए भी यह अतिरिक्त सहूलियत होगी। इसमें पांच किलो का सिलिंडर सिक्योरिटी के साथ लगभग 1665 रुपये में मिलेगा। सिलिंडर करीब 600 रुपये में रिफिल किया जाएगा। दो किलोग्राम का सिलिंडर 910 रुपये में मिलेगा, जबकि रिफिल 300 रुपये में किया जा सकेगा। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक शिव चंद ने बताया कि डिपुओं में सिलिंडर रखे जा रहे हैं। इसको गैस कंपनियों के साथ सरकार का करार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें