फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नेरचौक-मनाली फोरलेन पर अब सफर हुआ महंगा, टकोली में टोल की वसूली शुरू

Mon, 27 Jan 2025 05:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 एलएमवी श्रेणी में एकतरफा 105 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। पहले 110 रुपये वसूल किया जाता था। दोतरफा यात्रा में 10 रुपये की राहत दी गई है।
विज्ञापन
नेरचौक-मनाली फोरलेन पर अब सफर हुआ महंगा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिले का टकोली टोल प्लाजा आपदा के करीब 18 माह बाद सोमवार से शुरू कर दिया गया। वाहनों की हर श्रेणी में राहत देते हुए नई दरें तय की हैं। एलएमवी श्रेणी में एकतरफा 105 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। पहले 110 रुपये वसूल किया जाता था। दोतरफा यात्रा में 10 रुपये की राहत दी गई है। दूसरी श्रेणी के वाहनों के लिए भी कटौती कर दरें तय की गई हैं। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर तीसरा टोल प्लाजा शुरू होने से चंडीगढ़ से मनाली का सफर महंगा हो गया है। आने वाले दिनों में कुल्लू जिले में डोहलूनाला टोल प्लाजा भी शुरू करने की योजना है। इसके लिए भी दरें तय कर ली गई हैं। यहां भी पहले के मुकाबले एलएमवी श्रेणी में पांच रुपये राहत दी गई है। टकोली टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें दिनभर लगती रहीं। अधिकतर लोगों के फास्ट टैग भी रिचार्ज नहीं थे। इस कारण टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन



 

विज्ञापन

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर रोमांच से भरा सफर रहता है। झील के नजारों और कई टनलों से होकर सफर करते हुए पर्यटक मनाली तक पहुंचते हैं। इय समय कितरपुर से मनाली तक चार टोल प्लाजा गड़ा मोड़ा, डैहर, टकोली और डोहलूनाला हैं। इनमें तीन चालू और एक बंद है। वर्ष 2023 में आई आपदा ने पंडोह से लेकर मनाली तक फोरलेन को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद एनएचएआई ने पंडोह से मनाली तक दो टोल प्लाजा टकोली और डोहलूनाला में टोल टैक्स वसूलना बंद कर दिया था। करीब एक साल बाद फोरलेन की स्थिति में सुधार किया गया है। फोरलेन की स्थिति को देखते हुए टोल टैक्स पहले के मुकाबले कम किए गए हैं।

वर्ष 2023 में आपदा के बाद बंद टोल प्लाजा टकोली को फिर से शुरू कर दिया है। यहां हर श्रेणी में कुछ राहत दी गई है। डोहलूनाला टोल प्लाजा को लेकर निरीक्षण होना है। इसके बाद यहां भी टोल लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें