फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala Ropeway: रोपवे में अब रात 8 बजे तक जा सकेंगे पर्यटक, 15 दिन का ट्रायल शुरू

Sat, 04 Jun 2022 10:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पर्यटन सीजन में रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी ने पर्यटकों को राहत प्रदान की है। कंपनी ने रोपवे के संचालन को दो घंटे तक बढ़ाया है, जबकि टिकट काउंटर के खुलने का समय भी दो से ढाई घंटे तक बढ़ाया है। 
विज्ञापन
रोपवे(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग अब रात 8 बजे तक धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे में सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे पहले रोपवे को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक ही संचालित किया जा रहा था। कंपनी ने यह व्यवस्था 15 दिन के लिए ट्रायल बेस पर शुरू की है। रोपवे का एक तरफ का किराया 340 रुपये और आने-जाने का 500 रुपये है। जानकारी के अनुसार पर्यटन सीजन में रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी ने पर्यटकों को राहत प्रदान की है।

विज्ञापन


कंपनी ने रोपवे के संचालन को दो घंटे तक बढ़ाया है, जबकि टिकट काउंटर के खुलने का समय भी दो से ढाई घंटे तक बढ़ाया है। ट्रायल सफल रहा तो इसे आगे भी लागू कर दिया जाएगा। रोपवे धर्मशाला कंपनी की निदेशक नेहा पंडित ने बताया कि अब रोपवे में सफर करने के लिए लोग सुबह 10 बजे से शाम 7:30 तक टिकट खरीद सकते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय को बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें