फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में होगी स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती परीक्षा

Thu, 05 Mar 2020 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मांग मनवाने शिक्षा निदेशक से मिले अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में स्कूल प्रवक्ता (न्यू) की भर्ती परीक्षा अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। राज्य लोकसेवा आयोग के पत्र पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट की है। निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार ने आयोग को राजनीति शास्त्र व इतिहास की परीक्षा दोनों भाषाओं में लेने को कहा है। आयोग को भेजे पत्र में उन्होंने 23 फरवरी को हुई कामर्स की परीक्षा को रद्द न करने की सिफारिश भी की है।

विज्ञापन


कहा कि स्कूल प्रवक्ता की भर्ती में पहले ही बहुत देरी हो गई है। ऐसे में परीक्षा रद्द होने से और देरी होगी। सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में स्कूल प्रवक्ता (न्यू) की परीक्षाएं लेने के विवाद के बाद आयोग ने बुधवार को नोटिस जारी कर आगामी आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया रोक दी है। आयोग ने उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निदेशालय से स्पष्टीकरण मांगा था। अब निदेशालय ने जवाब तैयार कर आयोग को भेजा है।

अब आयोग अंतिम फैसला लेकर नया नोटिस जारी करेगा। स्कूल प्रवक्ता के राजनीति शास्त्र की परीक्षा 14 मार्च और इतिहास की परीक्षा 23 मार्च को प्रस्तावित है। स्कूल प्रवक्ता इतिहास के 47 पदों के लिए 3050 और राजनीति शास्त्र के 40 पदों के लिए 5282 आवेदन हुए हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों को प्रतिमाह 14,500 रुपये तनख्वाह मिलेगी। स्कूल प्रवक्ता की भर्ती में सामान्य श्रेणी के आर्थिक तौर पर कमजोर आवेदकों को भी इस भर्ती में आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन


मांग मनवाने शिक्षा निदेशक से मिले अभ्यर्थी
दोनों भाषाओं में परीक्षाएं करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा से निदेशालय में मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने कहा हिमाचल एक हिंदी भाषी प्रदेश है। अधिकांश अभ्यर्थी हिंदी माध्यम से ही पढ़ाई करते हैं। लोकसेवा आयोग द्वारा अंग्रेजी में स्कूल प्रवक्ता की भर्ती परीक्षा लेने से परेशानियां बढ़ गई है। ऐसे में भविष्य में होने वाली परीक्षाओं को दोनों माध्यम से लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें