फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के लोगों को अब एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

गिरि पेयजल योजना की लीकेज की ठीक
कंपनी का दावा, अब शहर को मिलेगा 19 एमएलडी पानी
सुमित ठाकुर
शिमला। शहर के लोगों को अब चौथे और पांचवें दिन पीने के पानी की सप्लाई के लिए इंतजार नहीं करना होगा। गिरि पेयजल परियोजना से शहर के लिए आने वाली मुख्य पाइपलाइन को बदल दिया है। अब शहर के सभी वार्डों में लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा, अभी कुछ वार्डों में तीसरे और चौथे दिन पानी मिल रहा था।

कंपनी का दावा है कि 15 मीटर लंबे पाइप को बदला गया है। ऐसे में अब परियोजना से शहर के लिए 19 एमएलडी पानी की पूरी आपूर्ति मिलेगी। पहले लीकेज के कारण कुछ एमएलडी पानी बर्बाद हो जाता था। मुख्य पाइपलाइन में बार-बार लीकेज के कारण इस पाइपलाइन में आए दिन समस्या पेश आ रही थी। ऐसे में शहर के कई इलाकों में चौथे और पांचवें दिन पानी की सप्लाई आ रही थी। कच्चीघाटी, लोअर चक्कर, घोड़ा चौकी, महावीर घाटी और तारादेवी के आधे इलाके में पेयजल किल्लत गंभीर बनी हुई थी। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। वहीं वार्ड की पार्षद किरन शर्मा ने तो इसको लेकर कंपनी पर सवाल भी उठाए थे लेकिन अब कंपनी का दावा है कि पाइपलाइन बदलने के बाद पूरे शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है। कई बार तो कुछ जगहों पर टैंकरों से आपूर्ति देनी पड़ती थी। ऐसे में अन्य लोगों को समस्या पेश आती थी लेकिन अब अधिकारियों का कहना है कि लाइन में पर्याप्त दबाव के साथ पानी छोड़ा जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से सप्लाई सामान्य की जा रही है। शहर के संजौली, छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, खलीनी, न्यू शिमला, कसुम्पटी समेत आसपास के इलाकों में अभी तीसरे दिन ही पानी मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि इसमें भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 मीटर हिस्से को प्राथमिकता पर किया ठीक
गिरि परियोजना की मुख्य पाइप लाइन के 15 मीटर हिस्से को ठीक कर दिया है। अब 19 एमएलडी की तय क्षमता से पानी उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके अलावा वितरण व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि सभी क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
-वीरेंद्र ठाकुर, एमडी एसजेपीएनएल शिमला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें