रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की क्षेत्रीय वेबसाइट म्यूजिक हंटर्स ने अब अपने प्रायोजित सभी पहाड़ी गानों को कॉलर ट्यून की सुविधा से लैस कर दिया है। करीब पांच सौ गानों को इस सुविधा से जोड़ने वाला म्यूजिक हंटर्स इतने बड़े स्तर का पहला हिमाचली वेब पोर्टल बना है।
पहाड़ी संस्कृति को नाटियों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले म्यूजिक हंटर्स के अधिकृत सभी गीत अब आई ट्यूंस, विंक, जियो सावन, स्पॉटिफाई, गाना, हंगामा जैसे म्यूजिक स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता अब किसी भी पहाड़ी गीत को अपनी हैलो ट्यून बना सकेंगे। यह जानकारी वेबसाइट मालिक गौरव और सौरभ गांगटा ने दी। स्टार गायक विक्की चौहान ने कहा कि यह पहल पहाड़ी संस्कृति के लिए क्त्रसंतिकारी है। विक्की चौहान, पंकज ठाकुर, चिराग ज्योति मजटा, डिंपल ठाकुर, हेमंत शर्मा, रिंकू राजपूत, राज शर्मा, राजीव शर्मा आदि कलाकारों के गीत इस सुविधा से लैस हैं।