हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेशों के तहत अधीनस्थ न्यायालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में स्थित अधीनस्थ न्यायालयों में गर्मियों के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता है।
इस वर्ष यह अवकाश 15 जून से 10 जुलाई तक होना था। लॉकडाउन से प्रभावित अदालती कामकाज की भरपाई के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। अदालती कामकाज के लिए की गई वर्तमान व्यवस्था भी अगले आदेशों तक जारी रहेगी।