फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 मई तक भर पाएंगे परीक्षा फॉर्म

Wed, 21 May 2014 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में दूसरे सत्र के छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 30 मई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव डा. मोहन झारटा ने कहा कि छात्र अब तीस मई तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने में पेश आने वाली परेशानियों को दूर करने का भी दावा किया है।

वहीं, फार्म भरने की तिथि भले ही 30 मई कर दी है, मगर 22 मई से नौ जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने पर छात्रों को फार्म भरने में दिक्कतें कम नहीं होंगी।
विज्ञापन


जिन छात्रों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड याद नहीं, उन्हें इस बढ़ाई गई तिथि में भी परीक्षा फार्म भरना मुश्किल होगा। तिथि तीस मई तक बिना लेट फीस बढ़ाए जाने से छात्रों को कुछ राहत जरूर हुई है।
विज्ञापन


चूंकि, छात्रों को विवि की लापरवाही का खामियाजा सौ रुपये लेट फीस चुका कर चुकाना पड़ना था। अब फार्म भरने के लिए दस दिन अतिरिक्त मिल गए हैं।

9 तक बंद रहेंगे कॉलेज

विवि की ओर से पहले ही जारी आदेशों के मुताबिक 11 मई से 10 जून के बजाय 22 मई से लेकर नौ जून तक छुट्टियां होंगी। बुधवार कॉलेज का अंतिम वर्किंग डे रहेगा। दस जून को दोबारा से कॉलेज खुलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें