यदि आप भी अच्छा गाना गा लेते हैं तो फिर तुरंत इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दो। वेबसाइट की ओर से आपके खाते में पैसे डाले जाएंगे। ये खास वेबसाइट लॉन्च हो चुकी है। हिमाचल और उत्तराखंड के लोक कलाकारों को अच्छा गीत गाने पर पहाड़ी गाना डॉट कॉम वेबसाइट धन देगी।
पहाड़ी गाना डॉट कॉम वेबसाइट ने लोक कलाकारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की कवायद शुरू की है। यानी पहाड़ी गाना डॉट कॉम पर जिस गीत को जितना पसंद किया जाएगा, उसकी उतनी अधिक रॉयल्टी कलाकार के खाते में पहुंचेगी।
पहाड़ी वेबसाइट के संचालक (जिला शिमला और कांगड़ा) के ही रहने वाले पंकज शर्मा, अनुराग, पुष्पेंद्र शर्मा, सुनील ठाकुर और कैलाश शर्मा का कहना है कि इसी उद्देश्य से वेबसाइट शुरू की है। उपभोक्ता को गाने का मूल्य चुकाना पड़ेगा।