फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अब तीन नहीं दो साल के लिए होंगे स्मार्ट वर्दी के टेंडर

Sat, 12 Jan 2019 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों को साल 2018 में स्मार्ट वर्दी देने में असफल रही सरकार ने वर्दी खरीद को अब दो साल के टेंडर करने का फैसला लिया है। करीब 172 करोड़ का खर्च आने के चलते सरकार ने एक साथ तीन साल के लिए टेंडर करने का पूर्व में लिया फैसला पलट दिया है।

विज्ञापन


अप्रैल तक स्कूलों में वर्दी देने का नया लक्ष्य तय किया है। अगले सप्ताह खाद्य आपूर्ति निगम वर्दी खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। ओपन टेंडर के माध्यम से कंपनियों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा।

पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों के लिए बीते साल शुरू हुई स्मार्ट स्कूल वर्दी की टेंडर प्रक्रिया को मंत्रिमंडल ने दिसंबर में धर्मशाला में हुई बैठक में रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने नए सिरे से तीन साल के लिए वर्दी खरीदने का फैसला लिया। विभागीय अधिकारियों ने इन आदेशों में सरकार से संशोधन करते हुए दो साल के लिए वर्दी खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

कंपनियों के सैंपल दोबारा नहीं जांचे जाएंगे

सूत्रों के मुताबिक अगले सप्ताह वर्दी खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। बीते साल टेंडर प्रक्रिया में शामिल कंपनियों को भी इसमें आवेदन करना होगा। समय की बचत करने के लिए इन कंपनियों के सैंपल दोबारा नहीं जांचे जाएंगे।

प्रक्रिया में शामिल होने वाली नई कंपनियों के सैंपल ही जांचे जाएंगे। फाइनेंशियल बिड नए सिरे से खुलेगी। शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र फरवरी अंत में शुरू होगा। ऐसे में नया सत्र शुरू होते ही इन स्कूलों में वर्दी मिलने की उम्मीद बहुत कम है।

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल महीने में शुरू होगा। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने अप्रैल तक वर्दी स्कूलों में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। विद्यार्थियों को निशुल्क दी जाने वाली स्मार्ट वर्दी योजना का नाम भी सरकार ने बदल दिया है।

कांग्रेस सरकार के समय में महात्मा गांधी वर्दी योजना और मुख्यमंत्री वर्दी योजना नाम से वर्दी दी जाती थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद योजना का नाम बदलकर अटल स्कूल वर्दी योजना रख दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें