फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अब इतनी आबादी वाले गांवों तक पहुंचेगी सड़क

Wed, 14 Mar 2018 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में अब कम आबादी वाले गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ सकेंगे। हिमाचल सरकार 100 आबादी वाले गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की योजना तैयार कर रही है। सरकार ने इस मामले को केंद्र से भी उठाया है, जिसमें केंद्र की ओर से आश्वासन मिला है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की प्र्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पहले 500 गांवों को सड़क से जोड़ने की योजना थी, इसके बाद 250 आबादी वाले गांवों को लिया गया है।

हिमाचल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने अब 100 आबादी वाले गांवों को जोड़ने का मामला उठाया है। करसोग के विधायक हीरालाल के हलके की बिंदला और परलोग सड़क में हो रही देरी पर प्रश्न पूछा था, जिसके उत्तर में सीएम ने सदन को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

हिमाचल में इतनी किलोमीटर सड़कों की होगी टारिंग

सीएम ने कहा कि करसोग मंडल में पीएमजीएसवाई के तहत 83 सड़कों में से 52 का काम पूरा हो गया है। 15 सड़कों पर काम चल रहा है, जबकि 10 निविदा स्तर पर हैं और 6 की एफ सीए क्लीयरेंस नहीं मिली है।

विधायक अनिरुद्ध सिंह के अनुपूरक सवाल पर मुख्यमंत्री ने अवगत करवाया कि 100 करोड़ के बजट प्रावधान से 2500 किलोमीटर सड़कों की टारिंग होगी। उन्होंने कहा कि फागू और च्योग पर्यटन स्थल की सड़कों की हालत दयनीय है। पर्यटन की दृष्टि से इन्हें दुरुस्त किया जाएगा। 

अध्यक्ष ने दिया सीएम को सुझाव 
विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने व्यवस्था दी है कि सड़कों के किनारे जो नालियां बनाई जा रही हैं, उन पर पत्थर का गटका बिछाने के बजाय मिट्टी पर ही नालियां बनाई जा रही हैं। इसको दुरुस्त करने की आवश्यकता है। 

पांवटा साहिब बस अड्ड की हालत सुधरेगी

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पांवटा बस अड्डे को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बस अड्डा हिमाचल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्य को जोड़ता है।

प्रदेश सरकार ने अड्डों की मरम्मत और अन्य कार्य के लिए 1 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया है। मंत्री ने यह जानकारी विधायक सुखराम की ओर से पूछे गए प्रश्न के उतर में दी। 

रोहडू में 3 विश्रामगृह निर्माणाधीन
शिमला। वन मंत्री ने कहा गोविंद ठाकुर ने कहा कि रोहडू विधानसभा क्षेत्र में सिंदासली, चिड़गांव व रनोल तीन निर्माणाधीन विश्राम गृह है। वन मंडल रोहडू में विभिन्न श्रेणियों के 22 पद रिक्त है। सरकार इनकी भरने पर विचार करेगी। ठाकुर कांग्रेस विधायक की ओर से पूछे गए प्रश्न के उतर में बोल रहे थे।  

विधायकों की मदद से तय हो ईको टूरिज्म साइटें

बजट पर चर्चा के दौरान निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने प्रदेश सरकार के ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के फैसले की तारीफ की। लेकिन सुझाव दिया कि सरकार को चाहिए कि हर विधायक से उसके क्षेत्र की ऐसी पांच साइटों के नाम मांगने चाहिए जहां ईको टूरिज्म साइट स्थापित की जा सके।

जब सरकार कोई नया प्रोजेक्ट आवंटित करती है तो आईटीआर और नेट वर्थ प्रमाणपत्र अनिवार्य किया जाना चाहिए। इससे पहले बीजेपी विधायक विनोद कुमार ने चर्चा के दौरान अपने क्षेेत्र की सड़कों की गुणवत्ता व हुए कथित घोटाले की जांच की मांग की।

भाजपा विधायक बिक्रम सिंह जरियाल ने कहा कि पूर्व सरकार ने पिछले पांच साल में केवल स्कीमों के नाम बदलने और फट्टे लगाने का कार्य किया। वहीं, विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि बजट में प्रत्येक बर्ग को बजट में राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा हल्के में सामुदायिक भवन खोलने से गरीब लोगों को फायदा पहुंचेगा।

सिंघा बोले, बजट दिशा हीन

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने चर्चा के दौरान कहा कि यह वित्तीय पूंजी द्वारा संचालित बजट है और इसमें कई खामियां हैं। सिंघा ने बजट को दिशा हीन करार दिया और कहा कि बजट में वित्तीय संसाधन जुटाने, बीबीएमबी प्रोजेक्ट की हिस्सेदारी और नई सरकारी नौकरियों का उल्लेख नहीं है।

सिंघा ने भी इस बात पर नाराजगी जताई कि बजट पर चर्चा के दौरान अधिकारी वर्ग सदन से नदारद है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बजट पर चर्चा के दौरान सदन की अधिकारी दीर्घा में अधिकारियों की उपस्थिति तय की जाए। 

रामलाल ठाकुर ने कहा कि बीच में एक भाजपा विधायक ने टोका तो कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर बोले - गुड्डू जी! आप गुड्डू ही बने रहिए। छेड़ोगे तो ज्यादा बोलूंगा। 

78 पृष्ठों में वही बातें जो वीरभद्र सिंह के बजट में थीं : रामलाल 

बजट पर चर्चा के दौरान नयना देवी के कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि पिछला बजट देखें तो जयराम ठाकुर सरकार के इस बजट के 78 पृष्ठों में वही बातें हैं, जो वीरभद्र सिंह के बजट में भी थी।

ये जो बातें हैं, ये वही पुरानी बातें हैं। उन्होंने बजट भाषण की पुस्तिका को लहराते हुए कहा - ये थोड़ा ज्यादा व्हाइट है, वो इतना ज्यादा सफेद नहीं था। मैं ये नहीं बोलूंगा कि इसमें सबकुछ है। रामलाल ठाकुर ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा - आप तो कर्ज लेने के विरोधी हैं। लेकिन आगे भी तो कर्ज लिया जाना है। 
विज्ञापन

हिमाचल में 2,07,614 बंदरों की संख्या 

रामलाल बोले - आपकी सरकार ने जिनसे किनारा किया, उनमें शांता कुमार पहली पंक्ति में हैं। आपके यहां 75 साल की उम्र में रिटायर किए जा रहे हैं। शांता कुमार पहली पंक्ति के नेता रहे हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। 
 
हिमाचल प्रदेश में बंदरों की संख्या 2,07,614 है। वर्ष, 2015 में वन विभाग की तरफ से की गई गणना में यह मामला सामने आया है। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह जानकारी विधायक राकेश सिंघा की तरफ से पूछे प्रश्न के लिखित उतर में दी। मंत्री ने हर फारेस्ट सर्कल में बंदरों की संख्या का ब्यौरा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें