फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों परिवारों के लिए अच्छी खबर, आधे रेट पर मिलेंगी ये दालें

Wed, 21 Sep 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को अक्तूबर माह से 40 रुपये किलो रौंगी और 50 रुपये में मलका मसर की दाल मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने दोनों दालों के रेट तय करके कंपनी को सप्लाई का ऑर्डर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


तीसरी दाल के दोबारा टेंडर किए हैं, इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। सूबे में अगले महीने से सभी राशनकार्ड धारक परिवारों को तीन दालें दी जाएंगी। अभी तक पहले उपभोक्ताओं को परिवार सदस्यों की संख्या के आधार पर दालें मिल रही हैं।

सरकार सस्ते राशन के डिपुओं में बाजार भाव से आधे दामों पर दालें मुहैया कराएगी। बाजार में इस समय रौंगी दाल 80 से 90 रुपये, जबकि मलका मसर 90 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगले महीने मिलेगा रिफाइंड

जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री
राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अक्तूबर महीने से रिफाइंड तेल भी मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने मंगलवार को रिफाइंड तेल के टेंडर खोल दिए हैं। इसमें पांच कंपनियों ने भाग लिया। निगम ने ये मामला प्रदेश सरकार को भेज दिया है।

सभी राशनकार्ड धारक परिवारों को तीन दालें दी जानी हैं। दो दालों के रेट निर्धारित कर दिए हैं। अगले महीने से उपभोक्ताओं को ये दालें दी जाएंगी। तीसरी दाल पर भी जल्द फैसला ले लिया जाएगा।- जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें