फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एमसी की पार्किंग में अब मुफ्त में गाड़ी खड़ी नहीं कर सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

पार्किंग पर लगेगा ताला, फीस चुकाने वालों को ही मिलेगी पार्किंग
लोग नहीं कर रहे आवेदन, मुफ्त में ही खड़ी कर रहे गाड़ियां
पहले चरण में 82 पार्किंग पर ताला लगाने के निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बनी नगर निगम की पार्किंग में अब लोग मुफ्त में गाड़ियां खड़ी नहीं कर पाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने इन पार्किंग के तालाबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। चेन और बैरियर लगाकर पार्किंग के गेट बंद किए जाएंगे। सिर्फ शुल्क देने वाले लोगों को ही पार्किंग में एंट्री मिलेगी।

नगर निगम के निदेशों के बाद सड़क एवं भवन निर्माण शाखा ने शहर में बनी 82 पार्किंग पर चेन लगा दी है। इनमें से कुछेक पार्किंग ठेकेदार चला रहे हैं तो कई पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित की हैं। इसमें कुछ पार्किंग का संचालन अभी नहीं हो रहा। इनके लिए न ठेकेदार मिल रहे हैं और न ही लोगों के आवेदन आ रहे हैं। यह पार्किंग खुली पड़ी हैं। इन खाली पड़ी पार्किंग में स्थानीय लोग और टैक्सी चालक मुफ्त में गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। आवेदन मांगे जाते हैं तो यह लोग शुल्क से बचने के लिए आवेदन नहीं करते। इसलिए अब इन पार्किंग को खाली करवाकर इन्हें बंद किया जा रहा है। अब जिन लोगों को इनमें गाड़ी खड़ी करनी है, उन्हें निगम के पास आवेदन करना होगा। इसी तरह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित की गई पार्किंग में भी कई अन्य लोग गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे उन लोगों को परेशानी आ रही है जिन्होंने शुल्क देकर पार्किंग बुक करवाई है। इसलिए इन पर भी चेन लगाई जा रही है।
विज्ञापन





सड़कों के किनारे जल्द लगेगी येलो लाइन
शहर में सड़कों के किनारे येलो लाइन लगाने का काम भी बरसात के बाद शुरू हो जाएगा। नगर निगम के अनुसार शहर में नए सिरे से येलो लाइन लगाई जाएगी। शहर में अभी तक 1342 गाड़ियों के लिए येलो लाइन पार्किंग की सुविधा है। अब नए सर्वे के बाद इनका आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन





पार्किंग की होगी तालाबंदी : भुवन
शहर में बनी नगर निगम की उन सभी पार्किंग पर तालाबंदी की जा रही हैं, जहां अभी लोग मुफ्त में गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। लोगों को पार्किंग शुल्क देने के बाद ही सुविधा मिलेगी। अभी तक 82 पार्किंग पर चेन-ताले लगाए जा चुके हैं।
-भुवन शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें